URKURA RAILWAY STATION : Woman moves towards moving train, then what happened… VIDEO
बिलासपुर। उरकुरा रेलवे स्टेशन पर कुछ सेकंड में बड़ा हादसा टल गया। महिला अपने दो बच्चों के साथ स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान वह अचानक आती हुई ट्रेन की ओर बढ़ने लगी।
महिला की गतिविधियां देखकर दोनों बच्चे घबरा गए और उसे रोकने की कोशिश करने लगे। इसके बाद बच्चों ने स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय को स्थिति की जानकारी दी।
CG SCHOOL ACCIDENT : EXAM में छत गिरी! 3 बच्चे घायल
ट्रेन के आने के बीच महिला जैसे ही उसकी ओर बढ़ी, स्टेशन मास्टर तुरंत उसके पास पहुंचे और हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित जगह पर पीछे खींच लिया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
सामने आए वीडियो में स्टेशन मास्टर की तेजी से महिला की ओर पहुंचने और उसे सुरक्षित करने की पूरी घटना दिखाई दे रही है। बच्चों की समय रहते दी गई सूचना और स्टेशन मास्टर की तत्काल कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल महिला के इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी रेलवे स्तर पर जुटाई जा रही है।
