CG SCHOOL ACCIDENT : Roof collapses during exam, 3 children injured
दुर्ग. दुर्ग के सरकारी स्कूल में परीक्षा चल रही थी और कमरे में करीब 50 बच्चे बैठे थे। तभी अचानक छत का प्लास्टर टूटकर बच्चों के ऊपर आ गिरा।
हादसे में 10वीं के तीन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। छात्रा द्रौपदी ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उसके सिर पर तीन टांके लगाए गए हैं। दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
CHHATTISGARH : UAPA में बड़ा फैसला! हाईकोर्ट के पूर्व जज को मिली अहम जिम्मेदारी
हादसे के बाद कुछ देर परीक्षा प्रभावित रही। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच दल स्कूल भेज दिया है। टीम स्कूल भवन की हालत और पहले से किसी शिकायत या मरम्मत की जरूरत थी या नहीं, इसकी जांच करेगी।
परीक्षा के दौरान छत का प्लास्टर गिरने की घटना ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और भवनों के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
