UP Board Result 2025 : नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले करीब 55 लाख स्टूडेंट्स के लिए आज निर्याणक दिन रहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से UP Board 10th 12th Result 2025 आज यानी कि दोपहर 12:30 पर घोषित कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये घोषित किया गया है जिसके बाद डायरेक्ट लिंक www.upmsp.edu.in एवं डिजिलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट result.digilocker.gov.in पर एक्टिव हो गया है। छात्र एवं उनके माता-पिता साइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम की जांच कर सकते हैं। इस वर्ष 10वीं कक्षा में जहां 90.11% स्टूडेंट्स पास हुए हैं वहीं 12वीं कक्षा का रिजल्ट 81.15% दर्ज किया गया है।


