MP FUND : छत्तीसगढ़ में सांसद निधि खर्च ! रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल अव्वल, राजनांदगांव सांसद सबसे पीछे ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MP FUND : MP fund expenditure in Chhattisgarh! Raipur MP Brijmohan Agarwal tops, Rajnandgaon MP last…

रायपुर। MP FUND छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों में सांसद निधि खर्च करने के मामले में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सबसे आगे हैं। सांसद बनने के बाद श्री अग्रवाल ने 69 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए की अनुशंसा की है। वहीं, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय सबसे पीछे हैं, जिन्होंने अब तक केवल 14 कार्यों के लिए 76 लाख 49 हजार रुपए की मंजूरी दी है।

अन्य सांसदों की स्थिति

MP FUND आंकड़ों के मुताबिक रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने 72 कार्यों के लिए 4 करोड़ 89 लाख, दुर्ग सांसद विजय बघेल ने 61 कार्यों के लिए 1 करोड़ 81 लाख, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने 134 कार्यों के लिए 4 करोड़ 54 लाख, कांकेर सांसद भोजराज नाग ने 55 कार्यों के लिए 3 करोड़ 97 लाख, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े ने 61 कार्यों के लिए 4 करोड़ 83 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। वहीं महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने 66 कार्यों के लिए 3 करोड़ 47 लाख, बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने 72 कार्यों के लिए 4 करोड़ 89 लाख, बस्तर सांसद महेश कश्यप ने 86 कार्यों के लिए 4 करोड़ 48 लाख और सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज ने 149 कार्यों के लिए 4 करोड़ 60 हजार रुपए मंजूर किए हैं।

राज्यसभा सांसदों में भी बड़ा अंतर

MP FUND राज्यसभा सांसदों में फूलोदेवी नेताम ने सबसे ज्यादा 154 कार्यों पर 16 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए हैं। उनके बाद सांसद रंजीत रंजन ने 193 कार्यों पर 14 करोड़ 47 लाख, केटीएस तुलसी ने 201 कार्यों पर 13 करोड़ 18 लाख 87 हजार और राजीव शुक्ला ने 2 कार्यों पर 5 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च किए हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने अब तक कोई भी कार्य स्वीकृत नहीं किया है।

सांसद निधि खर्च का हाल

MP FUND लोकसभा सांसदों को कुल 107.80 करोड़ रुपए का फंड जारी हुआ, लेकिन अब तक केवल 43.28 करोड़ रुपए ही खर्च हो सके हैं। प्रदेशभर में 821 कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई थी, जिनमें से अब तक मात्र 35 कार्य पूरे हो पाए हैं। राज्यसभा सांसदों को 78.65 करोड़ रुपए मिले थे, जिनमें से 49.87 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं और 550 कार्यों में से 66 कार्य पूर्ण हुए हैं।

फंड की नई व्यवस्था

MP FUND पहले फंड दो किस्तों में जारी होता था, अब एक साथ पूरी राशि दी जाती है। इसके तहत सांसद एक साल में अधिकतम 9 करोड़ 80 लाख रुपए तक खर्च कर सकते हैं। बावजूद इसके प्रदेश में केवल एक लोकसभा सांसद ने 5 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

निर्माण कार्यों की धीमी गति चिंता का विषय

एमपीलैड्स पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार स्वीकृत कार्यों के लिए निर्माण एजेंसियों को राशि भेजी जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है। 1371 स्वीकृत कार्यों में से सिर्फ 101 कार्य ही पूरे हुए हैं।

देवेंद्र प्रताप सिंह का बयान

MP FUND राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, “मैं बजट लिमिट और आवश्यकताओं का अध्ययन कर रहा हूं। जल्द ही जनता के हित में सबसे जरूरी कार्यों को स्वीकृति दूंगा।”

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related