सेवा पखवाडा के तहत भाजपा कर रही जनता के बीच सेतु बनाने का कार्य : विकास दीवान,

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

संजय महिलाग

भाजपा व आमजनों ने पोस्ट कार्ड के जरिये पीएम को भेजा शुभकामनाएं एवं अभार पत्र

नवागढ़। भाजपा नवागढ़ मण्डल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सेवा एवं समर्पण पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्ट कार्ड के जरिये शुभकामनाएं एवं अभार पत्र भेजा। प्रतापपुर में शिविर लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड लिखा। यहां कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान कर रहे थे। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों, महिला स्व सहायता समूह की सदस्य एवं विभिन्न संस्थाओं ने भी अभिनंदन पत्र भेजा। नवागढ़ बस स्टैंड, महामाया मंदिर, खण्डसरा व मारो में भी डेस्क लगाकर अभियान चलाया गया।

जिला महामंत्री दीवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा समर्पण पखवाडा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं समर्पण का संकल्प लेते हुए प्रधानमंत्री के नाम डाक के जरिये पोस्टकार्ड भेजकर आभार व्यक्त किया। साथ ही पोस्टकार्ड में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी लिखा गया है। उन्होंने बताया कि सेवा समर्पण पखवाडा के तहत कार्यकर्ताओं की ओर से प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम कर भाजपा व जनता के बीच सेतु बनाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं से आमजनों को अवगत कराया जा रहा है।

मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि प्रत्येक बूथ से करीब 20 पोस्टकार्ड पीएम को भेजे जाएंगे। इस तरह नवागढ़ मण्डल से 2-3 हजार पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे।

भाजयुमो महामंत्री टिकम गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा कोविड 19 के विश्वव्यापी महामारी मे पूरे देश के लोगों को मुफ्त राशन, मुक्त टीकाकरण, उज्ज्वला गैस योजना, आवास योजना के तहत करोड़ों लोगों को आवास व जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ देने के लिए धन्यवाद पोस्टकाड के द्वारा दिया जा रहा है।

इस दौरान एससी मोर्चा प्रदेश जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय,पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, पूर्व जनपद सदस्य नेमिराज सोनवानी, अनुज दिवाकर,सुरेश साहू महामंत्री व मिन्टू बिसेन, सुरेश निषाद, गजेन्द्र साहू, टीकम गोस्वामी, विष्णु सिंह ठाकुर, गोलू सिन्हा, मनीराम साहू, रोहित साहू,संजू राजपूत, फूलचंद साहू,महेश टण्डन, मनीष श्रीवास, अवतार यादव, राजेश चतुर्वेदी,कुलेश्वर सिन्हा, महेंद्र जायसवाल, मिथलेश सोनकर,भोला राजपूत, तोपसिंह साहू, ऋतुराज साहू, धनीराम निर्मलकर, त्रिलोक साहू, राजेश चतुर्वेदी, सहित भाजपाई उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : दिवाली से पहले DA एरियर की मांग तेज!

CHHATTISGARH : Demand for DA arrears intensifies before Diwali! रायपुर।...

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : अकाली दल-BJP की फिर बनेगी जोड़ी?

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : Will the Akali Dal-BJP...

ELECTION UPDATE : MLC चुनाव में EVM क्यों नहीं?

ELECTION UPDATE : Why no EVM in MLC elections? रायपुर,...