MLA Rikesh Sen : पीएम मोदी की टीम में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MLA Rikesh Sen: Legislator Rikesh Sen Joins PM Modi’s Team

MLA Rikesh Sen : महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना और संचालन के उच्च स्तरीय समिति में भिलाई के वैशाली नगर से विधायक रिकेश सेन को शामिल किया गया है।

इस समिति में देशभर की 126 प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया है।

समिति का काम विभिन्न राज्यों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और उनके बेहतर संचालन के लिए मार्गदर्शन देना है।

ये कार्यक्रम 11 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2028 तक दो साल तक चलेंगे। इनका उद्देश्य महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाना है, खासकर सामाजिक समानता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related