Breaking News: होर्मुज के पास भारत आ रहा जहाज जब्त!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Breaking News: Ship bound for India seized near the Strait of Hormuz!

Breaking News: अमेरिका की ओर से एकतरफा युद्धविराम बढ़ाए जाने के बावजूद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड यानी IRGC ने होर्मुज की खाड़ी में भारत के जहाज को रोक कर कब्जे में ले लिया है।

ईरान ने आरोप लगाया है कि जहाज बिना इजाजत होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहा था।

लाइबेरिया के फ्लैग वाला एपामिनोडेस नाम का यह कंटेनर शिप गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर जा रहा था।

ईरानी नौसेना के मुताबिक जहाज के नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ की गई थी, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ।

जहाजों पर कब्जा करने के बाद ईरान ने कहा है कि इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

गौरतलब है कि ईरान ने साफ किया है कि होर्मुज से कोई भी जहाज उसकी अनुमति के बगैर नहीं गुजरेगा।

दूसरी ओर अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी के बाहर नाकाबंदी की है और वह होर्मुज से आने वाले जहाजों की जांच कर रहा है।

इसी मसले पर दोनों देशों के बीच वार्ता में गतिरोध बना हुआ है। ईरान का कहना है कि अमेरिका नाकाबंदी नहीं हटाएगा तो युद्धविराम की वार्ता आगे नहीं बढ़ पाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related