BJP Leader Scam : ₹5,000 Reward on BJP Leader!
BJP Leader Scam : सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की हत्या की साजिश का दावा करने वाले बीजेपी नेता जय प्रकाश यादव को पुलिस ने फरार घोषित करते हुए उस पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा है।

पुलिस के अनुसार जय प्रकाश यादव के खिलाफ राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 5 लोगों से करीब 11 लाख रुपये और दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में 6 लोगों से लगभग 16 लाख रुपये ठगने के आरोप हैं।
आरोपी जय प्रकाश यादव ने खुद को प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और पैसे लिए।
इस मामले में सह-आरोपी देवेंद्र कुमार गोरले को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि जय प्रकाश यादव अभी भी फरार है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।

