Mirzapur Road Accident: 11 Dead So Far!
Mirzapur Road Accident : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रीवा-मिर्जापुर हाईवे स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार देर रात एक कार के ट्रेलर से टकराने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई।
जबकि एक अन्य कार के चालक और ट्रक के खलासी की भी दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बोलेरो से नौ और क्षतिग्रस्त ट्रक और कार में फंसे दो शवों को बाहर निकाला।
जिंदा जले नौ लोगों समेत दस की पहचान हो गई है। एसपी ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है की मध्य प्रदेश से चना लदाकर एक ट्रक ड्रमंडगंज के बड़का घुमान मोड़ के पास ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद ट्रक ने अल्टो कार, बोलेरो और एक अन्य ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर लगने से बोलेरो में आग लग गई, जबकि अल्टो कार दोनों ट्रकों के बीच दब गई।
कार चालक की पहचान सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के परसिया दुबे गांव निवासी 26 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र मुन्नर प्रसाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
बोलेरो में चालक समेत सभी नौ लोग जिंदा जल गए और सभी लोग जिगना क्षेत्र के नरैना गांव के निवासी थे।
इनकी पहचान 40 वर्षीय बीना सिंह पत्नी प्रदीप सिंह, 38 वर्षीयवंदना पत्नी अरुण सिंह, 30 वर्षीय पंकज पुत्र रामचंद्र सिंह, 18 वर्षीय पीयूष पुत्र प्रदीप सिंह, आठ वर्षीय सोनम पुत्री प्रदीप, 42 वर्षीया प्रियंका पत्नी कमलेश सिंह सात वर्षीय शिवा पुत्र अरुण सिंह, 18 वर्षीय कार्तिकेय पुत्र कमलेश सिंह के अलावा रामपुर हंसवार गांव निवासी बोलेरो चालक 40 वर्षीय विष्णु सिंह पुत्र चिक्कर सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि हादसा ट्रक का ब्रेक फेल होने से हुआ है। ड्रमंडगंज घाटी से उतरते समय ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया था।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।
