Street Dogs News: आदमखोर हुए आवारा कुत्ते, 16 को किया घायल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Street Dogs News: Stray Dog Turns Man-Eater, Injures 16!

Street Dogs News: बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में आवारा और संदिग्ध रूप से पागल कुत्तों ने जमकर आतंक मचाते हुए कुत्तों ने अब तक बच्चों समेत 16 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, कुत्तों ने नगर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों भथरी और पचबहरा में भी लोगों पर हमला किया है।

हमलों के बाद घायल लोगों को तखतपुर से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार 16 लोगो को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।

वहीं कुछ मरीजों को सीरम (Serum) देने की आवश्यकता थी, लेकिन अस्पताल में सीरम उपलब्ध नहीं होने के कारण केवल इंजेक्शन लगाकर उन्हें भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक हमलावर कुत्तों को काबू में नहीं किया जा सका है।

यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में एक से अधिक आवारा कुत्ते शामिल हैं, जो लगातार इलाके में घूमकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related