चाकू के साथ इंस्टाग्राम में 2 युवक ने अपलोड किया फोटो, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। दो व्यक्तियों द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया साईट्स इंस्टाग्राम में चाकू के साथ अपना फोटो व विडियो अपलोड किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में फोटो व विडियों में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों की पहचान ग्राम सिवनी मंदिर हसौद निवासी दुर्गेश विश्वास एवं योगेश साहू के रूप में किया गया। इसके साथ ही टीम के सदस्यों को यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त दोनों व्यक्ति लगातार चाकू लेकर घूमते हैं जो कभी भी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करने के साथ ही उनके प्रोफाईल पर भी लगातार नजर रखीं जा रहीं थी।

इसी दौरान दोनों आरोपियों की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी दुर्गेश विश्वास एवं योगेश साहूू को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के कब्जे से 04 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। नाम आरोपी 1 दुर्गेश विश्वास पिता अशोक विश्वास उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम सिवनी थाना मंदिर हसौद रायपुर। 2 योगेश साहू पिता टीकाराम साहू उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम टेकरी थाना मंदिर हसौद रायपुर। TAGS

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related