बिलासा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट, शेड्यूल जारी होने का इंतजार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट से हैदाराबाद के लिए फ्लाइट की मंजूरी मिल गई है। फ्लाइट संचालन की जिम्मेदारी एलायंस एयर को दी गई है। इसके लिए स्लाट जारी कर दिया गया है। वहीं अब शेड्यूल जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले नई दिल्ली,प्रयागजराज,जबलपुर के लिए उड़ान शुरू करने की मंजूरी मिली थी।

दरअसल केंद्र सरकार की योजना के तहत हैदराबाद,बिलासपुर और जगदलपुर के बीच उड़ान प्रस्तावित है। इसी के साथ ही अंबिकापुर से नियमित विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। पीएम नरेन्द्र मोदी के 20 अक्टूबर को वर्चुअल उद्घाटन किया था। वहीं उद्घाटन के 24 दिन बाद भी उड़ान शुरू नहीं हुआ है। महामाया एयरपोर्ट से विमान संचालन का जिम्मा पलाई बिग कंपनी को मिला है। अब तक शेड्‌यूल जारी नहीं किया गया है।

तकनीकी विशेषज्ञों को किया गया था तलब

बिलासा एअरपोर्ट में नाईट लैंडिंग का काम शुरू हो गया है। इसके लिए अफसरों ने PWD के तकनीकी एक्सपर्ट्स को तलब किया था। विवेकानंद एयरपोर्ट में लगे डीवीओआर सिस्टम तकनीक के आधार पर बिलासा एयरपोर्ट में डीवीओआर लगाने के लिए काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं डीवीओआर स्टालेशन से पहले सिविल वर्क को पूरा करने में तीन महीने लगने की संभावना जताई जा रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related