TUTA VILLAGE NOTICE : नकटी के बाद अब तूता पर बुलडोजर?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TUTA VILLAGE NOTICE : After Nakati, now bulldozer on Tuta?

रायपुर. रायपुर के नकटी गांव में 85 मकान टूटने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब नवा रायपुर के तूता गांव में 36 परिवारों की नींद उड़ गई है। प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी होने के बाद लोगों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ गया है।

30 जून को जारी नोटिस में 6 जुलाई तक जवाब देने को कहा गया है। आरोप है कि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की जमीन पर बिना अनुमति पक्के मकान बनाकर कब्जा किया गया है। जवाब नहीं देने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

ग्रामीणों का दावा है कि नोटिस पाने वाले 36 परिवारों में से करीब 20 घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हैं। ऐसे में लोगों का सवाल है कि अगर सरकारी योजना से बने मकान भी सुरक्षित नहीं हैं तो आखिर गरीब जाएं कहां?

ARANG VIKAS KARYA : आरंग को 6 जुलाई का मेगा गिफ्ट!

ग्राम तूता के खसरा नंबर 645 की जमीन को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ है। प्राधिकरण का कहना है कि यह उसकी स्वामित्व वाली भूमि है और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया कानून के मुताबिक की जा रही है। वहीं ग्रामीण इसे अपने आशियाने पर संकट बता रहे हैं।

नकटी में बुलडोजर कार्रवाई के बाद पहले ही राजनीतिक माहौल गरम है। अब तूता में नोटिस जारी होने से एक बार फिर गरीबों के घरों और जमीन के मुद्दे पर सियासी बहस तेज होने लगी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related