ARANG VIKAS KARYA : आरंग को 6 जुलाई का मेगा गिफ्ट!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ARANG VIKAS KARYA : Mega gift to Arang on 6th July!

आरंग. आरंग विधानसभा को 6 जुलाई को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नगर पंचायत समोदा में होने वाले भव्य लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने रायपुर सर्किट हाउस में अधिकारियों की हाई लेवल बैठक लेकर पूरी व्यवस्था की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा, ट्रैफिक, बिजली, पानी, वीआईपी मूवमेंट और आम लोगों की सुविधाओं को लेकर अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

गुरु खुशवंत साहेब ने साफ कहा कि आरंग की जनता से किए गए विकास के वादों को हर हाल में पूरा किया जाएगा और यह आयोजन क्षेत्र की तरक्की में नया अध्याय लिखेगा।

BILASPUR CHURCH CONTROVERSY : चर्च से सामाजिक बहिष्कार का आरोप, पास्टर समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज

बैठक में वाटरप्रूफ डोम, निर्बाध बिजली आपूर्ति, बैठने की बेहतर व्यवस्था और समय सीमा के भीतर सभी निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए। पुलिस और प्रशासन को ट्रैफिक प्लान और रूट चार्ट तैयार करने के लिए भी कहा गया है।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं की शुरुआत होगी, जिससे पूरे आरंग विधानसभा क्षेत्र को सीधा फायदा मिलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related