RAM MANDIR DONATION SCAM: RSS की दो टूक, दोषियों को मिले कड़ी सजा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

Ram Mandir Donation Scam: RSS firm—culprits must face strict punishment!

RAM MANDIR DONATION SCAM: अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक वीडियो जारी कर प्रतिक्रिया दी है।

RSS के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है, “अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है.”

दत्तात्रेय होसबाले ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चाहे आरोपी कर्मचारी हो, अधिकारी हो या कोई बाहरी व्यक्ति, किसी को भी संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

दोषियों को ऐसी सजा मिले जो भविष्य के लिए नजीर बने और कोई भी व्यक्ति धार्मिक संस्थाओं या श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन में गड़बड़ी करने का साहस न कर सके।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था और संचालन की सभी कमियों को दूर करने को कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था अटूट बनी रहे.”

RSS के सरकार्यवाहक ने कहा, “आरएसएस संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे.”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related