BILASPUR CHURCH CONTROVERSY : चर्च से सामाजिक बहिष्कार का आरोप, पास्टर समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR CHURCH CONTROVERSY : Allegations of social boycott from the church, FIR registered against 7 people including the pastor

बिलासपुर. बिलासपुर के कोटा इलाके से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें चर्च और समाज से अलग-थलग कर सामाजिक बहिष्कार का शिकार बनाया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने पास्टर समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला कोटा थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड का है। पीड़ित हरीश लाल का आरोप है कि चर्च की नई समिति बनने के बाद से उनके परिवार को लगातार चर्च की गतिविधियों से दूर रखा जाने लगा और मानसिक प्रताड़ना दी गई।

उनके मुताबिक, 17 जनवरी 2026 को हुई एक बैठक में उन्हें कथित तौर पर ‘नॉट इन गुड स्टैंडिंग’ घोषित कर समाज से बाहर कर दिया गया। पीड़ित का दावा है कि यह फैसला बिना किसी वैधानिक अधिकार के लिया गया।

CHHATTISGARH : सोलर पैनल इंस्टॉलेशन के दौरान दर्दनाक हादसा, 2 की मौत

शिकायत में यह भी कहा गया है कि समाज के अन्य लोगों से उनके परिवार से रिश्ते खत्म करने की अपील की गई, जिससे वे सामाजिक और मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पास्टर मनीष आर. मसीह, सौरभ पीटर्स, राजा सोलोमन दास, अनिल मसीह समेत कुल सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related