TRUMP TRAVEL BAN : 39 देशों पर ट्रंप का अमेरिका एंट्री बैन, जानिए कौन प्रभावित

Date:

TRUMP TRAVEL BAN : Trump bans US entry on 39 countries, find out who is affected

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 39 देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका में एंट्री और इमिग्रेशन नियम और सख्त कर दिए हैं। मंगलवार को जारी प्रोक्लेमेशन के तहत, सात देशों को पूर्ण यात्रा प्रतिबंध और 15 देशों पर आंशिक बैन लगाया गया है। व्हाइट हाउस के अनुसार इन देशों में स्क्रीनिंग और सूचना साझा करने में गंभीर कमियां पाई गई हैं।

पूर्ण बैन वाले देश : लाओस, सिएरा लियोन, बुर्किना फासो, माली, नाइजर, दक्षिण सूडान, सीरिया।

आंशिक बैन वाले देश : अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, बेनिन, कोट डी आइवर, डोमिनिका, गैबॉन, गाम्बिया, मलावी, मॉरिटानिया, नाइजरिया, सेनेगल, तंजानिया, टोंगा, जाम्बिया, जिम्बाब्वे।

पूर्व में अमेरिका द्वारा पूर्ण प्रतिबंधित देश : अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, यमन।

पूर्व में आंशिक बैन : बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान, वेनेजुएला।

ये बैन पर्यटकों और इमिग्रेशन दोनों पर लागू होंगे। वैध वीजा, स्थायी निवासी या डिप्लोमैटिक/स्पोर्ट्स वीजा वाले लोगों को छूट दी गई है। 39 देशों के लोगों के लिए अमेरिका में प्रवेश अब और मुश्किल हो गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related