NATIONAL HERALD CASE : खरगे ने मोदी-शाह से मांगा इस्तीफा

Date:

NATIONAL HERALD CASE : Kharge demands resignation from Modi-Shah

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट ने कांग्रेस के पक्ष में फैसला सुनाया और बीजेपी को तगड़ा झटका दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से तुरंत इस्तीफा मांगा।

खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह केस पूरी तरह राजनीतिक साजिश के तहत बनाया गया था। “नेशनल हेराल्ड को 1938 में स्वतंत्रता सेनानियों ने शुरू किया था। BJP ने इसे सरकार और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी चीज़ों से जोड़कर बदनाम करने की कोशिश की। सच तो यह है कि इस केस में कोई ठोस बात नहीं थी, फिर भी कांग्रेस के नेताओं को परेशान किया गया।”

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए नेताओं पर ईडी का दबाव बनाया। लेकिन अब कोर्ट ने बीजेपी की इस साजिश को नाकाम कर दिया। खरगे ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जब नेशनल हेराल्ड और कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की गई, तब भी मैंने कहा था- हम अंग्रेज़ों से नहीं डरे, तो BJP-RSS या मोदी-शाह क्या चीज़ हैं। आज कोर्ट ने कार्रवाई को अवैध ठहराकर राजनीतिक बदले की साजिश को नाकाम किया है।”

खरगे ने कहा, “ये ‘वोट चोर सरकार’ लोकतंत्र को कुचलने की जितनी भी कोशिश करे, हम 140 करोड़ भारतीयों और संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। सत्य की जीत सुनिश्चित है।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related