टाइगर श्रॉफ की मां आयशा से 58 लाख की ठगी, पुलिस में दर्ज कराई गई FIR, जांच शुरू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा के साथ लाखों रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आयशा श्रॉफ ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर ली है। पुलिस ने जैकी की पत्नी आयशा श्रॉफ की कम्प्लेन के अनुसार, एलन फर्नांडिस नाम के शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं, मुंबई पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। बता दें, आयशा के साथ एक या दो लाख नहीं बल्कि 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एलन फर्नांडीस को साल 2018 में मैट्रिक्स कंपनी में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस के तौर पर नियुक्त किया गया था। ये मैट्रिक्स कंपनी टाइगर श्रॉफ और उनकी मां आयशा की है। वहीं फिर एलन फर्नांडीस ने भारत और विदेश में 11 टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए कंपनी से बहुत सारे पैसे लिए थे। दिसंबर 2018 से लेकर जनवरी 2023 तक कंपनी के बैंक अकाउंट से 58,53,591 रुपए लिए गए हैं। हालांकि अब तक इस केस के बारे में और अधिक डिटेल सामने नहीं आई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related