तीन पत्नियां, 7 बच्चे, करोड़ों की संपत्ति… फ्लाइट से कार उड़ाने जाता था ये ‘सुपरचोर’

Date:

नई दिल्ली: आपने कार चोरों की कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन हम आज आपको ऐसे कार चोर की कहानी बताएंगे जो फ्लाइट से कार चुराने जाता था. यह कहानी भारत के सबसे बड़े कार चोर अनिल चौहान की. अनिल चौहान की कार चोरी की कहानियां की ही तरह उसकी जिंदगी काफी रंगीन है. उसकी तीन पत्नियां हैं और उनसे उसको 7 बच्चे हैं.

दिल्ली पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों से 5,000 से अधिक कारें चुराने के आरोपी अनिल चौहान को मंगलवार को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कहा कि 52 वर्षीय अनिल की दिल्ली, मुंबई और नार्थ ईस्ट में बेतहाशा संपत्ति है. पुलिस का दावा है कि वह देश का सबसे बड़ा कार चोर है और उसने पिछले 27 सालों में पांच हजार से अधिक कारों की चोरी की है.

अनिल चौहान, पूर्वोत्तर भारत और नेपाल तक फ्लाइट से जाकर कार चोरी करता था. मध्य दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गुप्त सूचना के बाद देशबंधु गुप्ता रोड इलाके से अनिल चौहान को पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, अनिल फिलहाल हथियारों की तस्करी में शामिल है. वह कथित तौर पर उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में प्रतिबंधित संगठनों को आपूर्ति कर रहा था.

अनिल दिल्ली के खानपुर इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता था और 1995 के बाद से कार चोरी करने लगा था. वह उस दौर में सबसे ज्यादा मारुति 800 कारें चुराने के लिए कुख्यात है. अनिल चौहान देश के अलग-अलग हिस्सों में कारों की चोरी करता था और उन्हें नेपाल, जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्वी राज्यों में भेजता था.

पुलिस ने बताया कि चोरी के दौरान उसने कुछ टैक्सी चालकों की भी हत्या कर दी. आखिर में वह असम चला गया और वहां रहने लगा. अपनी बेहिसाब संपत्ति के साथ उसने दिल्ली, मुंबई और नार्थ ईस्ट के कई राज्यों में संपत्ति अर्जित की. जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था.

अनिल की तीन पत्नियां और 7 बच्चे

अनिल को कई बार गिरफ्तार किया गया था. उसे 205 में गिरफ्तार किया गया था और वह पांच साल तक जेल में रहा, फिर 2020 में रिहा हो गया. उसके खिलाफ 180 मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक, अनिल की तीन पत्नियां और सात बच्चे हैं. वह असम में सरकारी ठेकेदार बन गया था और वहां के स्थानीय नेताओं के संपर्क में था.

पुलिस ने अनिल चौहान के पास से छह पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके गैंग में करीब 30 मेंबर हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में कार चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. इसके साथ ही अनिल चौहान कई बार फ्लाइट से कार चोरी करने जाता था. उसका 10 करोड़ का विला भी चर्चा का केंद्र है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related