KARTHIGAI DEEPAM CONTROVERSY : दीपाथून पर नहीं जला दीपक, फिर भड़का विवाद!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KARTHIGAI DEEPAM CONTROVERSY : No lamp was lit on Deepathoon, controversy erupted again!

तमिलनाडु. तमिलनाडु के मदुरै में थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। मंगलवार को सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के पुजारियों ने पहाड़ी पर पारंपरिक स्थान उच्छिपिल्लैयार मंदिर के ऊपर दीपक जलाया, लेकिन दीपाथून नाम के पत्थर के खंभे पर दीया नहीं जलाया गया। इसी फैसले के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को आदेश दिया था कि पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपाथून पर पारंपरिक तरीके से तेल का दीपक जलाया जा सकता है। इसके बावजूद मंदिर और स्थानीय प्रशासन ने दूसरी जगह दीपक जलाया। इसे लेकर श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों ने सवाल उठाए।

भारी पुलिस बल तैनात, प्रदर्शनकारियों की हिरासत

समारोह से पहले ही पहाड़ी के प्रवेश द्वार पर लोग जुटने लगे थे। प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने तनाव बढ़ने की आशंका के बीच कई लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान हाथापाई की खबरें भी सामने आईं। भारी सुरक्षा के बीच पूजा संपन्न कराई गई।

मामले में मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने भी हस्तक्षेप किया। कोर्ट ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने और दीपाथून पर दीपक जलाने की अनुमति देने का निर्देश दिया। कोर्ट ने रोक के आदेशों के तहत गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने को भी कहा।

थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर मंदिर और दरगाह सहित कई धार्मिक स्थल हैं। दीपाथून पर दीपक जलाने की परंपरा को लेकर अलग-अलग पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related