रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज शर्मा की जनसंपर्क यात्रा पहुंची सोसाइटियों में
रायपुर। रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज शर्मा की जनसंपर्क यात्रा सोमवार को अवंति विहार और आसपास की कई सोसाइटियों में पहुंची। कुछ महीने पहले तक शराब भट्ठी यहां के लोगों की बड़ी सिरदर्दी थी। पंकज शर्मा के प्रयासों से इस भट्ठी को न केवल अवंति विहार, बल्कि वार्ड से ही बाहर कर दिया गया। इसके बाद से इलाके की तस्वीर भी तेजी से बदली है। महिलाएं, युवतियां अब रात में बेफिक्र यहां से आना-जाना कर रहीं हैं।

जनसंपर्क यात्रा के तहत पंकज शर्मा सोमवार सुबह 9 बजे अवंति विहार के रिद्धि-सिद्धि प्लाजा पहुंचे। इसके बाद सृष्टि प्लाजो, स्टील सिटी और आशियाना फेस-1 में भी लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी रेसीडेंशियल सोसाइटियों के मंदिर में भगवान के सामने मत्था टेका। फिर लोगों को कांग्रेस के विकास का विजन समझाया। सभी जगहों पर लोगों ने उन्हें अवंति विहार से शराब भट्ठी हटवाने के लिए सम्मानित किया। इलाके के लोगों ने बताया, रिद्धि सिद्धि प्लाजा के ठीक पास शराब भट्ठी होने की वजह से दिन-रात शराबियों का रेला लगा रहता था। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बन गई थी। विधायक सत्यनारायण शर्मा और पंकज शर्मा तक जब इसकी शिकायत पहुंची तो उन्होंने भट्ठी हटवा दी। लोगों को इससे काफी राहत मिली है। इसके लिए सभी सोसाइटियों में पंकज का सम्मान किया गया। इस दौरान इलाके के विकास पर लोगों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर भविष्य में काम करने की बात कही है। प्रचार में उनके साथ पार्षद प्रमोद मिश्रा भी मौजूद रहे।
दोपहर से बीरगांव में चला बैठकों का दौर, लोगों की समस्या भी सुनी
दोपहर में पंकज प्रचार के लिए बीरगांव पहुंचे। उनका काफिला जहां से गुजरा, लोग स्वागत में फूल माला लेकर खड़े नजर आए। बीरगांव में उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कांग्रेस के विकास का मंत्र हर घर तक पहुंचाने के लिए जरूरी टिप्स दिए। उनके सामने आ रही चुनौतियोंं को समझा। पूरे आत्मविश्वास के साथ निपटने की नसीहत भी दी। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता से मुलाकात की। उनकी परेशानियों को समझा। समाज और संस्थाओं से जुड़ी कुछएक मांगें भी सामने आईं। पंकज ने बताया कि आचार संहिता के चलते इस पर वे फिलहाल कुछ नहीं कर सकते। मतगणना के बाद उनकी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
