गुजराती समाज रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में गुजराती समाज रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। अध्यक्ष  प्रकाश भाई बारमेड़ा के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक संत श्री रमेश भाई ओझा श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करेंगें। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्री गुजराती समाज रायपुर के उपाध्यक्ष श्री दिलीप भाई काचा एवं जितेन्द्र भाई चौहान, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप भाई जोशी, संयुक्त सचिव श्री सुनील भाई पंड्या सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related