![](https://khabarchalisa.com/wp-content/uploads/2023/01/default.jpg)
कोण्डागांव कलेक्टर दीपक सोनी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र नियम एवं राज्य शासन के अधिसूचना के तहत् जिले के लिए कैलेण्डर वर्ष 2023 हेतु 3 स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जिसके तहत् 28 फरवरी (मंगलवार) को कोण्डागांव मेला सहित 20 सितम्बर (बुधवार) को नवाखानी तथा 13 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा हेतु सम्पूर्ण कोण्डागांव जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त घोषित स्थानीय अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंको के लिए लागू नहीं होंगे।