शादी में शामिल होकर घर लौट रहे दंपति को 3 दरिंदों ने रोका, मारपीट से पति बेहोश, पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जशपुर। जिले में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर पति के साथ घर लौट रही महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। रास्ते में 3 लोगों ने दंपति को प्रेमी जोड़ा समझ उनका बाइक से पीछा किया। जंगल में सुनसान जगह तीनों ने ओवरटेक कर दंपति को रोक लिया। पति की जमकर पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद महिला को जंगल में ले जाकर तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दहशतजदा पति-पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 नाबालिग है। घटना बगीचा थाना क्षेत्र की है।

थाना प्रभारी एसआर भगत ने बताया कि पीड़ित दंपति 28 अप्रैल को बगीचा में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। आरोपी सुभाष टोप्पो 2 नाबालिगों के साथ बाइक से उनका पीछा करने लगे। दंपति की बाइक जैसे ही जंगल के सुनसान इलाके में पहुंची आरोपियों ने बाइक को ओवर टेक करके उन्हें रोक लिया। पति-पत्नी को प्रेमी जोड़ा समझ कर आरोपितों ने पीड़ित महिला के पति की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी महिला को जंगल में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म कर फरार हो गए। आरोपियों ने महिला से भी मारपीट की है।तीनों आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल 
पुलिस ने बताया कि घटना 28 अप्रैल की रात की है। घटना से बुरी तरह से सहमे पति-पत्नी ने 30 अप्रैल को बगीचा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने संदेश के आधार पर कुछ लोगों को पहले हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी सुभाष टोप्पो को गिरफ्तार किया। दो नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया। दोनों नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है। वहीं आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related