Chhattisgarh की कांग्रेस सरकार ने आदिवासी परिवार के बच्चो को स्कॉलरशिप से वंचित कर अपराध किया :भाजपा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री देव लाल ठाकुर ने कहा
छत्तीसगढ़ प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों के लिए मेघावी छात्रवृत्ति योजना चलती है जिसमे संग्राहक परिवार के दसवी एवं बारहवीं में जो बच्चे 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित कर उत्तीर्ण होते है उन्हें लगभग पचीस हजार रुपये का स्कालरशिप मिलता है पर जब से कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है तब से इन चार सालों में मात्र एक बार ही यह छात्रवृत्ति मिल पाया।

देवलाल ने कहा वर्ष 2020-21 की बात करे तो पूरे छत्तीसगढ़ में लगभग सात हजार बच्चे दसवी एवं बारहवीं में 75 प्रतिशत अंक से ज्यादा अंक लेकर उत्तीर्ण हुए। उन सभी सात हजार बच्चों को स्कालरशिप करीब कुल मिलाकर सत्रह करोड़ मिलना था। पर आज पर्यन्त तक उन बच्चों को स्कालरशिप की राशि नही मिल पाई।
इन सात हजार बच्चों में सर्वाधिक आदिवासी परिवार के बच्चे हैं।

ऐसे में इस प्रदेश की कांग्रेस की सरकार को सोचना है जो अपने आपको आदिवासी हितेषी मानती है। कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों का शोषण करते आ रही है.हमेशा आदिवासी समाज कांग्रेस सरकार में छले गए है। छात्रवृत्ति देने के लिए कोई अलग से फंड की आवश्यकता सरकार को नही रहती चुकि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार जब तेंदूपत्ता तोड़ता है तो उसका लाभांश का पैसा सरकार के पास जमा होता है उन्ही पैसो से तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को स्कालरशिप दिया जाता है।

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के राज्य सरकार के पास लगभग नौ सौ करोड़ जमा थे जिसमें से 17 करोड़ रुपए की राशि का बच्चों को स्कालरशिप दिया जाना था।
पर इस प्रदेश के आदिवासी विरोधी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने ऐसा नहीं किया। तेंदूपत्ता लाभांश के करोड़ो रूपये की राशि को अपने विधानसभा पाटन क्षेत्र में खर्च कर दिया. जबकि इन पैसों से जनजाति आदिवासी क्षेत्रों में विकास के लिए खर्च करना था. एक बार फिर इस प्रदेश के मुख्यमंत्री का आदिवासी विरोधी चेहरा दिखा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related