जशपुर के इस पंचायत का हैरान कर देने वाला कारनामा ,मरी हुई महिला से भी ले ली रिश्वत और कर दिया…अधिकारी भी हैरान , पड़ताल में पतां चला ऐसे ऐसे 54……अब होगी एफआईआर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जशपुर ।जिले के एक पंचायत ने 1 साल पहले मृत हो चुकी एक महिला का 2 दिन पहले राशन कार्ड जारी कर दिया वह भी एक हजार रुपये रिश्वत लेकर ।अब जब मामला उजागर हो गया है तो दोषी लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की बात की जा रही है।

मामला कुनकुरी विकासखंड के जाम चुआं ग्राम पंचायत का है। यहाँ की रहने वाली सरिता बड़ाईक उम्र तकरीबन 30 वर्ष एक साल पहले ही ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के चलते दुनियां से चल बसी लेकिन यहाँ के ग्राम पंचायत द्वारा मृतिका के नाम से राशन कार्ड जारी कर दिया गया वह भी एक हजार रुपये रिश्वत लेकर ।

मृतिका के पति मधुसूदन बड़ाईक ने बताया कि जब उसकी पत्नि जीवित थी तब 200 रुपये जमाकर उसने राशन कार्ड के लिए दो साल पहले पंचायत को राशन कार्ड का आवेदन दिया था ।अभी दो दिन पहले पंचायत के सरपँच द्वारा उसे पंचायत बुलवाया गया और तुम्हारी पत्नि का राशन कार्ड बन गया है बोलकर उससे 1 हजार रुपए ले लिए गए । मधुसूदन ने बताया कि सरपँच सहित पूरे गाँव को इस बात की जानकारी है कि उसकी पत्नि सरिता की बीते वर्ष मौत हो चुकी है लेकिन फिर भी राशन कार्ड उंसके नाम से कैसे बनगया और 1 हजार क्यों मंगा गया यह बात वह खुद नहीं समझ पा रहा है ।इस पूरे मामले की जानकारी के लिए जब हमने जाम चुआं के सचिव अजय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि गुरुवार को पंचायत में ग्राम सभा के दौरान 1 हजार रुपुए लेकर राशन कार्ड बनाने का मुद्दा ग्रामीणों के द्वारा उठाया गया था ।मुद्दा सामने आने पर सभी राशन कार्ड को कैंसिल कराने के लिए फूड ऑफिसर को भेजा जा रहा है । सचिब के द्वारा बताया गया कि करीब 54 राशन कार्ड बने है ।उन्होंने यह भी बताया कि जिन जिन लोगो ने राशन कार्ड बनाने के नाम पर पैसे लिए गए हैं उनके रुपये वापस करने सरपँच को बोला गया है ।कुनकुरी जनपद पंचायत के सीएईओ लोहित भगत ने बताया कि उन्हें भी ग्रामीणों के द्वारा इस बात की सूचना दी गयी है ।मामले की जांच कराई जाएगी और जिन्होंने भी राशन कार्ड के नाम से हितग्राहियों से पैसे लिए हैं उनके विरुद्ध एफाईएआर दर्ज करवाया जाएगा ।इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत जाम चुआ के सरपँच से बात करने की कोशिश की लेकिन सरपँच के द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related