TESLA MODEL Y : टेसला ने अचानक घटाए 9 लाख!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TESLA MODEL Y : Tesla suddenly reduced the price by Rs 9 lakh!

नई दिल्ली। भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Tesla ने बड़ा दांव खेल दिया है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Model Y की कीमत सीधे 9 लाख रुपये तक कम कर दी है। अब इसका रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट 50.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। पहले यही कार करीब 60 लाख रुपये में लॉन्च हुई थी।

CG SUBSTANDARD FERTILIZER SEIZED: कृषि विभाग ने 180 क्विंटल अमानक खाद किया जब्त! 

Tesla की ये नई Model Y 2026 जुलाई से डिलीवर होना शुरू होगी। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चलेगी। वहीं सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 238 किलोमीटर की रेंज मिल जाएगी।

CG POLITICS: वीर सावरकर की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस भाजपा आमने-सामने! 

भारत में Tesla को अब तक उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला है। ऐसे में कीमत घटाने को बड़ा मार्केट मूव माना जा रहा है। कार 5 सीटर और 6 सीटर दोनों ऑप्शन में आएगी।

इस SUV में 16 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, 8 कैमरे, 9 स्पीकर, वेंटिलेटेड सीट्स और 5.9 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

MONSOON FORECAST 2026 : IMD ने घटाया बारिश का अनुमान, जून में सबसे ज्यादा टेंशन

कंपनी ने Long Range वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। उसका दाम अब भी 67.89 लाख रुपये रखा गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : HNLU में खाना हुआ महंगा!

CHHATTISGARH : Food becomes expensive in HNLU! रायपुर. रायपुर के...

TAMNAR VIOLENCE : तमनार कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार!

TAMNAR VIOLENCE : Mastermind of Tamnar incident arrested! रायगढ़. रायगढ़...