CG VIRAL VIDEO : रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Patwari caught taking bribe!

कोरबा। कोरबा में वन पट्टा और नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल खुलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। सिर्री-पिपरिया में पदस्थ पटवारी विनोद अग्रवाल का कथित रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसके बाद SDM ने तुरंत सस्पेंड कर दिया।

TESLA MODEL Y : टेसला ने अचानक घटाए 9 लाख!

ग्रामीणों का आरोप है कि वन पट्टा ऑनलाइन करने के लिए 5 हजार रुपये और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार रुपये तक मांगे जा रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

CG SUBSTANDARD FERTILIZER SEIZED: कृषि विभाग ने 180 क्विंटल अमानक खाद किया जब्त! 

पोड़ी उपरोड़ा SDM मनोज बंजारे ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन में पटवारी को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान उसका मुख्यालय तहसील कार्यालय पसान तय किया गया है।

SONAM WANGCHUK : LG को सोनम वांगचुक का सीधा जवाब, जानिए पूरा मामला

SDM ने साफ कहा है कि राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related