DRIVEING LICENCE NEW RULES : ड्राइविंग लाइसेंस में बड़ा बदलाव? जानें नया प्रस्ताव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DRIVENING LICENCE NEW RULES : Major changes to driving licenses? Learn about the new proposal.

नई दिल्ली। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए आने वाले दिनों में नियम बदल सकते हैं। केंद्र सरकार भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों के ड्राइविंग लाइसेंस के रंग अलग-अलग रखने सहित कई बदलावों के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। हालांकि, ये अभी प्रस्ताव हैं, अंतिम नियम नहीं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन का मसौदा जारी किया है। इसके तहत लाइसेंस में नाम-पता बदलने की फीस खत्म करने और आधार सत्यापन से जुड़ी कुछ ऑनलाइन सेवाओं पर शुल्क माफ करने का प्रस्ताव भी शामिल है।

लर्नर लाइसेंस का टेस्ट होगा कठिन?

प्रस्ताव के मुताबिक, लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग ट्यूटोरियल का असेसमेंट पास करने के लिए न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत किए जा सकते हैं। साथ ही, आवेदकों को कम से कम 30 मिनट का सुरक्षित ड्राइविंग ट्यूटोरियल पूरा करना होगा।

इसका मकसद आवेदकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा की बेहतर जानकारी देना है। प्रस्ताव में टेस्ट पास करने की शर्त को सख्त बनाने पर जोर दिया गया है।

लाइसेंस पर दर्ज होंगी जरूरी जानकारियां

मसौदे में ड्राइविंग लाइसेंस पर ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर और आपातकालीन संपर्क विवरण दर्ज करना अनिवार्य करने का भी प्रस्ताव बताया गया है। दुर्घटना या आपात स्थिति में ये जानकारियां मददगार हो सकती हैं।

फिलहाल इन बदलावों को लागू मानना सही नहीं होगा। प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम नियम जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौन-से बदलाव कब से लागू होंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related