BANK HOLIDAY: Banks to remain closed for 11 days in June—Check the List!
BANK HOLIDAY: RBI ने जून महीने की बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि इस लिस्ट में महीने शनिवार और रविवार की छुट्टियां कॉमन होती हैं।
यदि आप भी जून के महीने में कोई पैसे से संबंधित लेनदेन का काम करना चाहते है तो ऐसे में आपको जानना जरूरी है कि RBI के अनुसार जून में बैंक कब कब बंद रहेंगे।
इसके अलावा कई राज्यों में त्योहारों और लोकल त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 13 जून को महीने का दूसरा शनिवार और 27 जून को चौथा शनिवार होने के चलते बैंकों में काम काज नहीं होगा।
ये रही छुट्टियों की लिस्ट:
7 जून (रविवार)- देश के सभी बैंकों में वीकली ऑफ रहेगा.
13 जून (शनिवार)-देश के सभी बैंकों में सेकेंड सैटर्डे की छुट्टी रहेगी.
14 जून (रविवार)-देश के सभी बैंकों में वीकली ऑफ रहेगा.
15 जून (सोमवार)- आइजोल और भुवनेश्वर में YMA Day और राजा संक्रांति के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
21 जून (शनिवार)-देश के सभी बैंकों में वीकली ऑफ रहेगा.
25 जून (गुरुवार)-विजयवाड़ा में मुहर्रम के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.
26 जून (शुक्रवार)- मुहर्रम और आशूरा के चलते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, भोपाल, रांची और कई अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
27 जून (शनिवार): देश के सभी बैंकों में फोर्थ सैटर्डे की छुट्टी रहेगी.
28 जून (रविवार): देश के सभी बैंकों में वीकली ऑफ रहेगा.
29 जून (सोमवार): शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे. 30 जून (मंगलवार)- आइजोल में रेमा नी त्योहार के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

