SONAM WANGCHUK : Kisht Wangchuk’s direct reply to LG, know the whole matter
लद्दाख में एक बार फिर सोनम वांगचुक और LG प्रशासन आमने-सामने नजर आ रहे हैं। “Cockroach Janta Party” वाले बयान पर विवाद बढ़ने के बाद अब सोनम वांगचुक ने लद्दाख के LG को खुला जवाब दे दिया है।
सोनम वांगचुक ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे LG का बयान “दिल्ली के बॉस को इंप्रेस” करने के लिए दिया गया था। उन्होंने साफ कहा कि अगर लद्दाख में भरोसे और बातचीत का माहौल बनाना है, तो सरकार को डराने की नहीं बल्कि ट्रस्ट बिल्डिंग की जरूरत है।
HASDEO FOREST : हसदेव में फिर माइनिंग को हरी झंडी! अब लाखों पेड़ों पर संकट
दरअसल LG विनय कुमार सक्सेना ने हाल ही में सोनम वांगचुक से मुलाकात के बाद कहा था कि उन्हें “भड़काऊ नैरेटिव” से बचना चाहिए। इसके जवाब में वांगचुक ने वीडियो जारी कर कहा कि मीटिंग का माहौल अच्छा था, लेकिन बाद में दिए गए बयान ने उन्हें हैरान कर दिया।
वांगचुक ने दावा किया कि LG ने उन्हें बताया कि “Cockroach Janta Party” के पीछे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अमेरिका जैसे देशों के लोग जुड़े हैं। इस पर सोनम ने तंज कसते हुए कहा कि पहले भी उन पर पाकिस्तान और चीन से लिंक के आरोप लगाए गए थे।
HASDEO FOREST : हसदेव में फिर माइनिंग को हरी झंडी! अब लाखों पेड़ों पर संकट
उन्होंने कहा कि अगर साबित हो जाए कि ज्यादातर लोग विदेश से जुड़े हैं तो वे समर्थन पर दोबारा सोचेंगे, लेकिन अगर भारत के लोग ही बड़ी संख्या में जुड़े हैं तो यह “क्रिएटिव प्रोटेस्ट” की ताकत है।

