CG CRIME: डीजल गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार!

Date:

CG CRIME: Diesel Gang Busted—Three Arrested!

CG CRIME: बिलासपुर में सिरगिट्टी थाना, कोनी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी और विरोध करने वालों के साथ मारपीट करने वाले संगठित गिरोह पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो वाहन, धारदार चाकू, नकदी और 74 लीटर डीजल बरामद किया गया है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से हाईवे और बायपास क्षेत्रों में डीजल चोरी और लूटपाट की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

कई मामलों में आरोपियों द्वारा वाहन चालकों के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने की भी जानकारी सामने आई थी।

बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और पुराने मामलों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध वाहनों की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस गिरोह तक पहुंचने में सफल रही।

पूछताछ में आरोपियों ने बिलासपुर के अलावा बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, सरगांव, सकरी बायपास और जांजगीर क्षेत्रों में भी इसी तरह की वारदातें करना स्वीकार किया है।

आरोपी पहले हाईवे और औद्योगिक क्षेत्रों में खड़े ट्रकों की रेकी करते थे। वे खासतौर पर ऐसे वाहनों को निशाना बनाते थे जिनके चालक सो रहे हों या आसपास सुनसान इलाका हो।

इसके बाद आरोपी स्कार्पियो और रेनाल्ट ट्राइबर जैसे वाहनों में ड्रम, पाइप और अन्य उपकरण लेकर पहुंचते थे। फिर ट्रकों की टंकी तोड़कर डीजल निकाल लिया जाता था।

यदि कोई चालक विरोध करता तो आरोपी हथियार दिखाकर मारपीट करने से भी पीछे नहीं हटते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो वाहन भी जब्त किए हैं।

आरोपी अमित भारद्वाज के पास से रेनाल्ट ट्राइबर वाहन और 600 रुपये नकद बरामद हुए। वहीं संजय कुमार कुर्रे के कब्जे से स्कार्पियो वाहन, धारदार चाकू और 800 रुपये नकद मिले। आरोपी मणीशंकर कुर्रे के पास से 1200 रुपये नकद जब्त किए गए।

इसके अलावा पुलिस ने 74 लीटर डीजल भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related