SMART METER : Smart meters are now mandatory! What will be the impact on bills?
रायपुर। अगर आपके घर में अभी पुराना बिजली मीटर लगा है, तो आने वाले समय में उसमें बदलाव हो सकता है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने राज्यों को स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
जहां संचार नेटवर्क उपलब्ध है, वहां सभी उपभोक्ताओं को तय समय सीमा में स्मार्ट मीटर से बिजली सप्लाई करना अनिवार्य किया गया है। यह नियम प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों तरह के उपभोक्ताओं पर लागू होगा।
BANK STRIKE : बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल आज से शुरू … CG में भी असर
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर नजर रख सकेंगे और जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कम-ज्यादा कर सकेंगे। आगे टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ का फायदा भी मिल सकता है, यानी गैर-पीक समय में बिजली इस्तेमाल करने पर बिल कम करने का मौका मिल सकता है।
वहीं स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच CSPDCL ने बैकुंठपुर मामले की जांच का हवाला देते हुए कहा है कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग 100 प्रतिशत सही मिली। चेक मीटर और स्मार्ट मीटर की खपत में सिर्फ 1 यूनिट का अंतर पाया गया। CSPDCL ने उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
स्मार्ट मीटर से बिजली कंपनियों को भी ऊर्जा की सही गणना, बिलिंग व्यवस्था और राजस्व प्रबंधन में मदद मिलने की उम्मीद है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर में उपभोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से छोटी राशि में भी रिचार्ज कर सकेंगे।
