CG POLITICS: वीर सावरकर की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस भाजपा आमने-सामने! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: Congress and BJP Face Off Over Veer Savarkar’s Statue!

CG POLITICS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में वीर सावरकर की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर कांग्रेस ने तीखी आपत्ति जताई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मुद्दे पर सीधे BJP को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि ये लोग क्या सावरकर के नाम से तेलीबांधा का नामकरण करना चाहते हैं?

यहां तो माता कर्मा और तेलहीन माई का नाम रखा जाना चाहिए ।

जिन्होंने अंग्रेजों के सामने हाथ जोड़े थे, उनका नाम ये BJP वाले लिख रहे हैं और उनकी मूर्ति लगाना चाहते हैं।

बैज के इस बयान ने इस मुद्दे को पूरी तरह से वैचारिक और राजनीतिक रंग दे दिया है।

वहीं वीर सावरकर की प्रतिमा मामले में दीपक बैज के बयान पर रायपुर नगर निगम के MIC सदस्य दीपेश जायसवाल ने जमकर हमला बोला है।

उनका कहना है कि दीपक बैज झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित करती है। लोकतंत्र में कोई भी आवेदन दे सकता है।

अब इस हाई-प्रोफाइल जगह पर वीर सावरकर की प्रतिमा को लेकर शुरू हुआ यह विवाद आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related