CHHATTISGARH : Young man jumps into dam after bet with friends
कटघोरा। कोरबा के मिनीमाता बांगो बांध में 24 वर्षीय रंजीत यादव के छलांग लगाने के बाद 48 घंटे से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि रंजीत दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था।
जानकारी के मुताबिक दोस्तों के बीच बीच डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी। इसके बाद रंजीत ने पानी में छलांग लगा दी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
NAYA RAIPUR CAR ACCIDENT : नया रायपुर में दो कारों की जोरदार भिड़ंत!
सूचना मिलते ही पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक युवक का पता नहीं चला। तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। इसके बाद सोमवार सुबह NDRF की टीम को बुलाकर दोबारा तलाश शुरू की गई।
