AUTO UNION PROTEST:दिल्ली जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन, सरकार के सामने रखेंगे अपनी मांगे! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AUTO UNION PROTEST: Protest to be held at Delhi’s Jantar Mantar; demands to be placed before the government!

 

AUTO UNION PROTEST: देश की राजधानी दिल्ली में आज ऑटो रिक्शा संघ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा.

ऑटो यूनियन परिवहन से जुड़े मुद्दे को लेकर वेलफेयर बोर्ड बनाने की मांग कर रहा है. इसी मांग को मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा.

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने बीते दिन रविवार को कहा कि वह वेलफेयर बोर्ड के गठन की मांग व परिवहन से जुड़े अन्य मुद्दों पर 17 अगस्त को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने का पहले ही ऐलान कर दिया था जिसमें बताया गया था कि भारतीय मजदूर संघ से जुड़ा दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ सोमवार को जंतर-मंतर पर एकजुट होगा और केंद्र व दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा.

परिवहन मंत्रालय ने नवंबर 2025 में 20 साल से ज्यादा पुराने सभी मोटर वाहनों के फिटनेस परीक्षण का शुल्क बढ़ा दिया था. ऐसे में सभी ऑटो चालकों की मांग है कि बढ़ाया गया मोटर वाहनों का फिटनेस शुल्क वापस लिया जाए.

ऐसे में अब देखना यह होगा कि क्या परिवहन मंत्रालय ऑटो रिक्शा संघ की मांगों को पूरा करता है, या आज शुरू होने वाले इस प्रदर्शन का आवाज एक बड़े आंदोलन का रूप लेगी.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related