Terrorist Attack in Jammu: सुंजवां सैन्य स्टेशन पर आतंकियों ने की फायरिंग, एक जवान बलिदान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Terrorist Attack in Jammu: जम्मू के सुंजवां सैन्य स्टेशन पर आतंकियों द्वारा बेस के बाहर से की गई गोलीबारी में एक सैन्य जवान बलिदान हो गया। बलिदान जवान की पहचान नायक कुलदीप के रूप में हुई है। आतंकियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है। सर्च ऑपरेशन के लिए ड्रोन भी तैनात किए गए हैं।

इलाके में चल रही है गहन तलाशी

अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने स्नाइपर का इस्तेमाल करके हमला किया है। उन्होंने कहा कि सुंजवां कैंप में एक सैनिक को गोली लगी है। जिसके बाद जवान के बलिदान होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक इलाके में कुछ गोलियों की आवाजें सुनी गईं और उसके बाद कुछ नहीं हुआ। हमले के बाद आतंकियों का पता लगाने के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि इलाके को सील कर ऊंची इमारतों की गहन तलाशी ली जा रही है। इस इलाके में सेना की 36 इन्फैंट्री ब्रिगेड तैनात है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related