TAMIL NADU POLITICS: AIADMK Extends Support to CM Vijay!
TAMIL NADU POLITICS : एक्टर से नेता बने TVK के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है । तमिलनाडु में जोसेफ़ विजय की अगुवाई वाली सरकार को AIADMK के कुछ विधायकों ने समर्थन दिया है।
चेन्नई के NRC नगर में AIADMK के नेता सीवी शनमुगम ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि बैठक में प्रस्ताव पास किया गया और मुख्यमंत्री विजय की सरकार को समर्थन देने का फ़ैसला लिया गया है ।
उन्होंने कहा AIADMK के नेतृत्व वाला गठबंधन NDA यह चुनाव हार गया है। यह गठबंधन असफल रहा है।
जनता ने टीवीके को वोट दिया है, ख़ासकर मुख्यमंत्री विजय को जनता ने मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दिया है।
हम सिर झुकाकर इस फ़ैसले को स्वीकार करते हैं।
शनमुगम ने कहा, “हमारी लड़ाई DMK के ख़िलाफ़ रही है लेकिन चुनाव के बाद AIADMK महासचिव डप्पाडी पलानीस्वामी ने कहा कि DMK के समर्थन से मुख्यमंत्री बनना चाहिए।
हमने उनके इस प्रस्ताव का विरोध किया, किसी भी विधायक ने इसे मंज़ूर नहीं किया लेकिन उन्होंने हमारी राय को स्वीकार नहीं किया।
शनमुगम ने बताया, “विधायकों की समिति की बैठक में एक प्रस्ताव पास किया गया। इसमें हमने कहा कि AIADMK को एक नया गठबंधन बनाना होगा।
गौरतलब है कि जोसेफ़ विजय ने CM पद की शपथ ली थी और अब उन्हें 13 मई को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करना होगा।
उन्हें पहले से ही कांग्रेस, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और वाम दलों से समर्थन प्राप्त है ।

