CG Naxal Dump: Huge quantity of explosives seized from Naxal dump.
CG NAXAL DUMP: सुकमा जिले के थाना भेज्जी क्षेत्र के भंडारपुर और मुनुरकोंडा पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त सर्च अभियान के दौरान नक्सली डंप से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है.
सुरक्षा बलों ने डंप से कुल 23 हथियार बरामद किए हैं. इनमें एसएलआर, .315 रायफल, .410 मस्केट, 06 बीजीएल लांचर और 12 बोर रायफल सहित अन्य हथियार शामिल हैं. इसके अलावा एसएलआर, इंसास, .303, .315 और 12 बोर के 447 जिंदा राउंड भी बरामद हुए हैं. कार्रवाई के दौरान 240 जिलेटिन स्टिक, 18 किलो गन पाउडर, 5 देशी हैंड ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में बीजीएल सेल भी बरामद किए गए.
सुकमा पुलिस ने कहा है कि जिले में शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल बनाए रखने के लिए एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
