RAIPUR: राजधानी में 20 दिन में 12 मर्डर, कांग्रेस ने सरकार और पुलिस को बताया मूक दर्शक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR: 12 murders in the capital in 20 days; Congress calls the government and police mute spectators!

 

RAIPUR: छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि राजधानी रायपुर में पिछले 20 दिनों में 12 हत्याएं हुई हैं, जबकि बीते 24 घंटे में चाकू से गोदकर दो लोगों की हत्या की गई।

 

शुक्ला ने कहा कि अपराधी बेखौफ हैं और आम लोग डर के माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने सरकार और पुलिस पर कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

 

उन्होंने राजधानी में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए इसे विफल बताया। शुक्ला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कई गोलीकांड हुए हैं और अलग-अलग जिलों में लोगों की गोली मारकर हत्या की घटनाएं सामने आई हैं।

 

कांग्रेस ने सरकार से प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related