ADANI-DK MEETING : अडानी से डीके की मुलाकात, कांग्रेस का यू-टर्न?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ADANI-DK MEETING : DK’s meeting with Adani, Congress’s U-turn?

रायपुर। कर्नाटक CM डीके शिवकुमार से गौतम अडानी की मुलाकात के बाद सियासी बहस तेज हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर सवाल उठाए तो अब कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने पार्टी का रुख स्पष्ट किया है।

पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस किसी उद्योगपति के खिलाफ नहीं है, बल्कि किसी एक उद्योगपति के एकाधिकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कंपनी प्रतिस्पर्धी बोली के जरिए काम हासिल करती है तो कांग्रेस को उससे आपत्ति नहीं है।

TAMIL NADU POLITICS: CM जोसेफ़ विजय ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा! 

दरअसल, रविवार को गौतम अडानी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया।

बीजेपी नेता आर. अशोक ने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले अडानी पर निशाना साधते थे, लेकिन अब कर्नाटक सरकार उनके लिए रेड कार्पेट बिछा रही है।

वहीं पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस का विरोध किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि आर्थिक एकाधिकार से है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related