BEMETARA SCHOOL BUS ACCIDENT: Bus full of children overturns; several children injured.
BEMETARA SCHOOL BUS ACCIDENT: बेमेतरा जिले में सोमवार को स्कूली बच्चों से भरी ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस झाल-खंडसरा मार्ग के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में बच्चे सवार थे।
हादसे के समय बस में करीब 17 से 18 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में कई बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें आयुष्मान अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के चलते टर्निंग पर बस चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार मच गई।
वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होंगे।
घटना के बाद स्कूल बसों की फिटनेस, चालक की जिम्मेदारी और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
