CHHATTISGARH : A deadly strike in the jungle! A young man is killed by a lioness.
बिलासपुर। बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बांधा से दर्दनाक घटना सामने आई है। 25 वर्षीय धरम दास घृतलहरे जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गया था। इसी दौरान जोगीपुर जंगल के फॉरेस्ट बीट क्षेत्र में शेरनी ने उस पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि शेरनी ने युवक की गर्दन पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद शव को भी नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है।
BEMETARA SCHOOL BUS ACCIDENT:बच्चों से भरी बस पलटी, कई बच्चे घायल
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि शेरनी अपने शावक के साथ घटनास्थल के आसपास मौजूद बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हुई हैं। ग्रामीणों को फिलहाल जंगल की ओर नहीं जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
