BHILAI CRIME: Misbehavior with Head Constable proves costly; two constables suspended!
BHILAI CRIME: दुर्ग जिले के भिलाई में दो कॉन्स्टेबलों को शराब पीने और अड्डेबाजी करने वालों की पैरवी और प्रधान आरक्षक के साथ अभद्र व्यवहार करना भारी पड़ गया ।
मामले में दुर्ग एसएसपी ने कॉन्स्टेबल सोनू चौहान और चंद्रभान चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
निलंबित आरक्षकों की पहचान सोनू चौहान और चंद्रभान चौहान के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों आरक्षक आबकारी एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी को छुड़वाने के लिए थाने पहुंचे थे। वहां ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक पर आरोपी को छोड़ने के लिए अनुचित दबाव बनाया गया।
बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर मौजूद वरिष्ठ प्रधान आरक्षक ने नियमों के विपरीत आरोपी को छोड़ने से इनकार कर दिया। इससे दोनों आरक्षक नाराज हो गए और उन्होंने प्रधान आरक्षक के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्रता की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरक्षक सोनू चौहान और चंद्रभान चौहान को निलंबित कर दिया गया। विभागीय कार्रवाई के साथ ही पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरक्षकों के खिलाफ आगे की कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा नियमों की अनदेखी और वरिष्ठ अधिकारियों या ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ अनुशासनहीन व्यवहार को गंभीरता से लिया जाएगा।


