ASSAM CM OATH CEREMONY: ‘Mama’ Himanta Biswa Sarma takes oath as Chief Minister!
ASSAM CM OATH CEREMONY: असम की राजनीति में हिमंता बिस्वा सरमा ने नया इतिहास रच दिया है।
हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को गुवाहाटी के खानापारा में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
वो लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने है।
हिमंत के साथ 4 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
ये रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग हैं.
हिमंत के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग़ृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए साथ ही कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे।
असम के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने दो-तिहाई बहुमत से सत्ता हासिल की है. बीजेपी ने 82 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 10-10 सीटें जीतीं।
