CG UCC: 200 दिग्गजों की बैठक, 27 को होगा महामंथन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG UCC: Meeting of 200 stalwarts; major brainstorming session on the 27th!

CG UCC: प्रदेश में UCC लागू करने और इसके प्रारूप को तैयार करने के लिए शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति की उपस्थिति में 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हाल में राज्य स्तरीय परिचयात्मक बैठक होगी।

इसमें विभिन्न क्षेत्रों के करीब 200 प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।

सरकार का प्रयास सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक समावेशी और संतुलित प्रारूप तैयार करना है। बैठक में शामिल प्रतिनिधियों के अनुभव और सुझावों को इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यूसीसी जैसे संवेदनशील विषय पर व्यापक सहमति और सुझाव जुटाने के लिए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, विधिक और अन्य समूहों को अलग-अलग चरणों में आमंत्रित किया जाएगा।

प्राप्त सुझावों और विशेषज्ञों के विचारों के आधार पर प्रस्तावित प्रारूप को व्यावहारिक और व्यापक स्वरूप देने पर मंथन किया जाएगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related