TAMIL NADU EXIT POLL : Who will win in Bengal? Exit polls predict major upsets
नई दिल्ली। तमिलनाडु चुनाव 2026 में इस बार बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने एंट्री करते ही सियासी खेल बदल दिया है।
Axis My India के अनुमान के अनुसार TVK को 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं, यानी सीधे सत्ता की रेस में एंट्री। वहीं DMK को 92 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है, जिससे मुकाबला बेहद टफ हो गया है।
AIADMK इस बार काफी पीछे दिख रही है और उसे सिर्फ 22 से 32 सीटों तक सिमटने का अनुमान है।
इस चुनाव की सबसे बड़ी बात रिकॉर्ड 84% से ज्यादा मतदान। इससे साफ है कि जनता बदलाव के मूड में है।
अब तक तमिलनाडु की राजनीति DMK और AIADMK के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन इस बार तस्वीर बदलती दिख रही है। विजय की एंट्री ने पूरा समीकरण हिला दिया है।
अब सबकी नजरें रिजल्ट पर हैं क्या TVK पहली बार में ही सरकार बना लेगी या DMK फिर वापसी करेगी?

