BRIJMOHAN AGRAWAL: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाई किसानों की आवाज! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BRIJMOHAN AGRAWAL: MP Brijmohan Agrawal Raises the Voice of Farmers!

BRIJMOHAN AGRAWAL:  रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को Parliamentary Standing Committee on Chemicals & Fertilizers के अध्ययन दौरे के तहत श्रीनगर पहुंचे।

इस दौरान आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने GAIL, IOCL एवं BPCL के  प्रतिनिधियों, समिति के सदस्यों, विभागीय अधिकारियों तथा उर्वरक एवं ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की।

चर्चा के दौरान वैश्विक तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच देश में गैस आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने तथा भारतीय उर्वरक क्षेत्र को हर परिस्थिति के लिए सक्षम और तैयार रखने की रणनीति पर विशेष फोकस रहा।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत को ऊर्जा और उर्वरक क्षेत्र में आत्मनिर्भर, सक्षम और हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ घाटी के अंतिम छोर पर बैठे किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचे, इसके लिए लास्ट माइल फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में पोटाश एवं अन्य उर्वरकों की खपत धीरे-धीरे बढ़ रही है। ऐसे में किसानों के बीच मिट्टी की सेहत, पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग तथा वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता में रखते हुए देश में निर्बाध गैस आपूर्ति और उर्वरकों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related