BJYM PROTEST: BJYM ने फूंका राहुल गांधी और दीपक बैज का पुतला, PM पर की थी अनर्गल टिप्पणी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJYM Protest: BJYM burns effigies of Rahul Gandhi and Deepak Baij over baseless remarks made against the PM.

BJYM PROTEST: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के जवाहिर भवन के पास भाजयुमो के बैनर तले  PCC अध्यक्ष दीपक बैज और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित अनर्गल टिप्पणी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

उग्र कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और दीपक बैज के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोनों नेताओं का पुतला दहन किया।

​ जिला अध्यक्ष हितेश अजगले ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार अमर्यादित और अनर्गल बयानबाजी करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

दीपक बैज और राहुल गांधी को अपने बयानों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

​पुतला दहन के दौरान जवाहिर भवन के पास भारी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद’ और ‘दीपक बैज होश में आओ’ के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला छीनने को लेकर हल्की झूमाझटकी भी देखने को मिली, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे।

इस विरोध प्रदर्शन में BJP और BJYM के वरिष्ठ नेताओं सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related